Showing posts with label मजरुह सुल्तानपुरी. Show all posts
Showing posts with label मजरुह सुल्तानपुरी. Show all posts

Tuesday, May 4, 2010

मीत ना मिला रे मनका....

फिल्म : अभिमान.
गीत : मजरुह सुल्तानपुरी.
संगीत :  एस. डी. बर्मन.
गायक : किशोर कुमार.


मीत ना मिला रे मन का
कोई तो मिलन का करो रे उपाय
मीत ना मिला रे मनका......
चैन नहीं बाहर, चैन नहीं घर में
मन मेरा धरती पर, और कभी अंबर में
तुझको ढूंढा हर नगर मे हर डगर में
गली गली देखा नयन उठाए, मीत ना मिला रे.....
रोज मै अपने प्यार को समझाऊं
वो नही आएगा, मान नही पाऊं
शाम से ही प्रेम का दीपक मैं जलाऊं
फिर वही दीपक रहा मैं बुझाय, मीत ना मिला रे.....
देर से मन मेरा, आस लिए डोले
प्रीत मेरा पानी, साज मेरा बोले
कोई सजनी एक खिडकी भी ना खोले
लाख तराने रहा मै सुनाए, मीत ना मिला रे.....

यह गीत सुने: